आगरा, नगर संवाददाता: गौ सेवा को समर्पित ‘गौ सेवा संकल्प ग्रुप’ पीएफए दयालबाग आगरा में गौ सेवा व सर्व पशु सेवा की गयी। यह जानवरों का अस्पताल है। सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की गई। सभी ने वहाँ उपस्थित गौ माताओं को चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़, केले, रोटी आदि खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी गौ सेवकों द्वारा गौ माता व वहाँ के सभी जानवरों के लिए भोजन, दवाइयाँ, गर्म कपड़े व गौ रक्षकों के लिए भी कपड़ों का प्रबंध किया गया। संस्थापक अध्यक्ष रितु गोयल, राहुल अग्रवाल, अमित कौरा व अंजली स्वरूप ने सब व्यवस्थाएँ सँभाली। श्रुति सिन्हा, डॉ. निशीथ स्वरूप, कुमुद पांडे, भावना खत्री, सुलभा लवानिया, वंदना परिहार, पूनम अग्रवाल, आराधना श्रीवास्तव, प्रीति वर्मा, बबीता पाठक, ममता पचौरी, बीनू वर्मा, हिमानी, करन सक्सेना, राजेश अग्रवाल, निशा अग्रवाल व नीतू अग्रवाल सभी का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वाधिक कार्यशील गौ सेवक के रूप में रीता शर्मा जी को ट्रॉफी व पटका देकर सम्मान किया गया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















