आगरा, नगर संवाददाता: जिले चार विधान सभा सीटों पर भाजपा में अभी से घमासान देखाई दे रहा है। आपको बता दे कि आगरा उत्तर पर वर्तमान में पुरुषोत्तम खंडेलवाल विधायक हैं। इस सीट पर अग्रवाल महासभा ने झंडा बुलंद कर दिया है। वैश्य बहुल इस सीट पर अग्रवाल महासभा अपना राजनीतिक हक मांग रही है। उनकी मांग है कि किसी अग्रवाल को इस सीट से प्रत्याशी बनाया जाए। इसके अलावा वर्तमान मेयर नवीन जैन भी इस सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं। अपने मेयर के कार्यकाल में विकास कार्यों के मामले में उनका पूरा ध्यान आगरा उत्तर पर ही केंद्रित रहा है। उनके अलावा व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल तथा संगठन से जुड़े वीरेंद्र अग्रवाल भी इस सीट से टिकट मांग रहे हैं। आगरा दक्षिण पर भी टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है। इस विधानसभा सीट पर भाजपा के योगेंद्र उपाध्याय विधायक हैं। भाजपा नेता हरद्वार दुबे के बेटे प्रांशु दुबे, उनके भाई गामा(नागेंद्र दुबे) पूर्व सांसद स्व. भगवान शंकर रावत के पुत्र अवधेश रावत, महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित भी इस सीट से दावेदारी कर रही हैं। बीना लवानियां को लेकर भी चर्चाएं गर्म है। आगरा छावनी (सु.) विधानसभा सीट आगरा छावनी सुरक्षित सीट पर वर्तमान में डॉ. जीएस धर्मेश विधायक हैं। इस सीट से पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य, पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, पूर्व मेयर अंजुला माहौर, तीन बार बसपा की टिकट पर विधायक रहे गुटियारी लाल दुबेश, अशोक पिप्पल तथा राहुल सागर भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। पार्टी में एक चर्चा यह भी है यदि किसी कारण वश आगरा ग्रामीण से वर्तमान विधायक हेमलता दिवाकर की टिकट कटती है तो पूर्व मेयर अंजुला माहौर को आगरा ग्रामीण से भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। एत्मादपुर विधानसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा के रामप्रताप सिंह चौहान विधायक हैं। सपा ने इस सीट से पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को हरीझंडी दी है तथा बसपा ने सर्वेश बघेल को उम्मीदवार घोषित किया है। ठाकुर मतदाताओं की संख्या इस सीट पर काफी है, इसलिए भाजपा के सभी ठाकुर नेता इस सीट से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, बबिता चौहान, हरेंद्र सिंह, संजय चौहान तथा टीकम सिंह दावेदारी कर रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















