मेरठ, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मंगलवार को उत्तर रेलवे की दिल्ली मंडल की बैठक में मेरठ की मांगों को उठाया। सांसद ने कहा कि 30 रुपए का न्यूनतम किराया कम किया जाए। इसके साथ ही निरस्त ट्रेनों को फिर से चलाया जाए। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल की बैठक में मेरठ से संबंधित कई मांगों को उठाया गया। कोरोना काल में 30 रुपए तय किया गया न्यूनतम किराया कम किया जाए। यह अभी भी जारी है। निरस्त चल रही मेरठ-अंबाला, ऋषिकेश-नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन, आनंद विहार-मेरठ ईएमयू को फिर से चलाया जाए। एक्सप्रेस ट्रेन में बंद किए गए मासिक सीजन टिकट को फिर से शुरू किया जाए। राज्यरानी एक्सप्रेस को दो महीने के लिए निरस्त ना किया जाए। गोल्डन टैंपल मेल का समय बदलकर सुबह साढ़े पांच बजे किया जाए। कोच डिस्प्ले सिस्टम फिर से शुरू किया जाए। अंडरपासों में पानी भरने की समस्याओं का समाधान किया जाए। हस्तिनापुर रेलवे लाइन बनाने पर विचार किया जाए। मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाए। मेरठ से वाया हापुड़ मथुरा तक ट्रेन चलाई जाए।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















