फिरोजाबाद, नगर संवाददाता: चाइल्ड लाइन की टीम ने एक बार फिर एक लापता बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया है। परिजनों ने टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया है। चाइल्ड लाइन के डॉ जफर आलम ने बताया कि 16 अक्टूबर को 1098 से सूचना प्राप्त हुई कि 2 वर्षीय बालक रामलीला से लापता हो गया है। चाइल्डलाइन के लगातार प्रयास से 18 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुई एक बच्चा लावारिस अवस्था में मिला है। तत्काल उस बच्चे को चाइल्ड लाइन ने अपनी अभिरक्षा में प्राप्त किया उसके उपरांत बच्चे का मेडिकल कराया गया। जब कार्यालय पर बच्चे की फोटो को कैस वाली फाइल के फोटो से मिलाया गया तो बच्चे का फोटो मैच खा गया। इसी आधार पर चाइल्डलाइन ने बच्चे के परिजनों को सूचना दी। इस प्रकार एक बच्चा वापस अपने परिवार में खुशी खुशी पहुंच गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















