बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बुलंदशहर द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया का अलका मोटल में बुके देकर स्वागत एवं अभिनंदन समारोह किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बुलंदशहर रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने की तथा संचालन डॉ. संजीव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह का भी स्वागत बुके देकर किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुधीर अग्रवाल ने डॉ. अंतुल तेवतिया को आर्शीवाद देते हुए उनके राजनीति में और आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के लिए यह गर्व की बात है कि उनके बीच से ही डॉ. अंतुल तेवतिया जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं है यह हर्ष का विषय है। इस अवसर पर डॉ. अंतुल तेवतिया ने भी सभी को नमन करते हुए सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए गांव के स्वास्थ्य सेंटरों को गोद ले और चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करें डॉ तेवतिया ने कहा कि वह भी एक चिकित्सक है और चिकित्सक के लिए स्वास्थ्य सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है डॉ विनय कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कोरोना की तीसरी लहर के बारे में भी सरकारी व निजी चिकित्सकों को सामंजस्य बनाने का आह्वान किया और उस पर साथ काम करने के लिए प्रेरित किया जिससे कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए निजी चिकित्सकों के साथ काम करने को बल दिया जा सके डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि आईएमए बुलंदशहर जनहित समाज हित में निरंतर कार्य करता रहता है। कोरोना काल में किए गए कार्यों की सराहना भी कई संस्थाओं द्वारा की जा चुकी है और एक हर्ष का विषय आप के मध्य में लाना चाहता हूं डॉ अंतुल तेवतिया जो कि एक चिकित्सक हैं और चिकित्सक का पहली बार बुलंदशहर में जिला पंचायत अध्यक्ष बनना एक हर्ष का विषय है और बुलंदशहर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में भी बहुत खुशी का माहौल है। इस अवसर इस मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे जिनमें मुख्य रुप से डॉक्टर सुधीर अग्रवाल डॉ डीके शर्मा,डॉ प्रमोद त्यागी,डॉ विजय सिरोही ,डॉ वंदना सागर, डॉ विशाल शर्मा, डॉक्टर शिवेंद्र चौधरी ,डॉक्टर ए डी शर्मा, डॉक्टर विजेंद्र सैनी, डॉ गिरीश शर्मा ,डॉ योगेश शर्मा, डॉक्टर प्रमिला मित्तल, डॉ जितेंद्र मित्तल, डॉ विवेक गुप्ता, डॉक्टर पुष्पराज,डॉ बीपीएस तेवतिया आदि उपस्थित रहे।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















