लद्दाख से लौट रहे नोएडा के कपल की बुलेट हादसे के बाद जलकर राख

जालंधर, पंजाब, नगर सवंवाददाता : भोगपुर थाना क्षेत्र के गांव पचरंगाके पास जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा देखने को मिला। यहां लद्दाख से वापस लौट रहे युवक-युवती की तेज रफ्तार बुलेट-500 पुली से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद बाइक में भीषण आग लग गई। बाइक चला रहे युवक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। हालांकि वह भी झुलस गए हैं। उन्हें स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी पहचान नोएडा (उत्तर प्रदेश) के अनी महेश और उनकी दोस्त सानिया के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों बाइक पर अपने साथियों के साथ काफी तेज गति से जालंधर की तरफ आ रहे थे। पचरंगा गांव के पास उनकी बाइक बेकाबू हो गई। महेश उस पर से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी सड़क किनारे बनी पुली से टकरा गई। इसके बाद हाईवे की रेलिंग में फंस गई। हादसे के बाद बाइक में भयंकर आग लग गई। बाइक चला रहे महेश ने कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन पीछे बैठी सानिया रेलिंग में फंस गई और आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते मोटरसाइकिल राख में बदल गई। आसपास मौजूद लोग उसे जलने से नहीं बचा पाए। महेश और सानिया नोएडा से अपने साथियों के साथ बाइक से लेह .लद्दाख घूमने गए थे। वहां से वे वापस दिल्ली की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक की गति तेज होने के चलते उनकी बाइक पुली से टकराकर हाईवे किनारे बनी रेलिंग में फंस गई। टक्कर के बाद बाइक में भीषण आग लग गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here