रिपोर्टर संजय पुरी लायंस क्लब अरमान पठानकोट की ओर से सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल सरना में प्रधान हरजीत सिंह कला की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल अध्यापकों की ओर से प्रधान हरजीत कल वह उनकी टीम को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान हरजीत कल समय-समय पर जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर जरूरतमंद परिवारों से संबंधित विद्यार्थियों को आर्थिक तौर पर सहायता करते हैं। स्कूल के अध्यापकों ने क्लब की ओर से समाज सेवा के लिए किया जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि समाज में कई लोग ऐसे हैं जो आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहे होते हैं जिन्हें अपना परिवार समझते हुए लायंस क्लब सहायता के लिए आगे आती है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की सहायता के लिए आगे आने से प्रेम भाव बढ़ता है यही हमारे भारत देश की पहचान है। प्रधान हरजीत कल ने बताया कि आज स्कूल के बच्चों के बैठने के लिए 50 मी का टाट भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे समाज सेवा के काम क्लब की ओर से जारी रहेंगे। इस मौके पर लाइन अवतार सिंह,लायन जसविंदर सिंह,अर्जुन सिंह,विकास कुमार,रणधीर सिंह,दविंदर सिंह,पवन कुमार,अलका बक्शी,मोनिका,मिनाक्षी व भावना शर्मा आदि मौजूद थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















