रिपोर्टर संजय पुरी लूट करने वालों ने 36 घंटे में लूट की दूसरी वारदात को अंजाम दिया। केशव नगर धीरा घर के बाहर गेट पर साफ सफाई कर रही सुबह 8:55 पर औरत की सोने की बालियां लेकर कर फरार हो गए। उक्त औरत ने अपना नाम रतन देवी बताया और उसे औरत ने बताया कि उसने मौके पर शोर मचा कर मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा किया पर लूट करने वाले किसी के हाथ नहीं आए और मोहल्ले वालों ने औरत को अस्पताल में डॉक्टरी सहायता के लिए दाखिल करवाया। औरत के कानों में काफी जख्म हो गए हैं। जानकारी देते हुए रतन देवी की बहू ने बताया कि उनकी माता घर के बाहर गेट पर साफ सफाई कर रहे थे इसी दौरान लूट करने वालों ने उनके कानों की बालियां छीन ली और वह मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि जब हमने देखा तो मोटरसाइकिल के पीछे उसका नंबर प्लेट नहीं थी इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई और पुलिस को रिपोर्ट लिखवाई गई। पुलिस द्वारा महिला के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा और घर के पड़ोस पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अच्छी जिस दौरान यह सामने आया की लूट करने वाले दो लोग थे। पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द लूट करने वालों को पकड़ लेंगे और उन पर बनती कार्रवाई करेंगे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...



















