रिपोर्टर संजय पुरी पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब में सियासत लगातार गर्माती जा रही है एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी की तरफ से बीते दिनों भाजपा के पूर्व पंजाब प्रधान व वर्तमान विधायक अश्विनी शर्मा के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया गया था वहीं आज भाजपा की तरफ से आम आदमी पार्टी के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए सड़कों पर रोष प्रदर्शन किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब सरकार को पानी के मुद्दे पर अपनी बात रखनी नहीं आई,जिसकी वजह से आज पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से पंजाब का पक्ष मजबूती से केंद्र सरकार के आगे रखा जाएगा और पंजाब के हिस्से का पानी किसी भी सूरत में बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार यह मुद्दा सिर्फ इसीलिए उठा रही है क्योंकि पंजाब के लोगों के साथ किए गए वादे पंजाब सरकार पूरे नहीं कर पाई है और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे काम किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब का पानी किसी भी कीमत पर बाहर नहीं जाने दिया जाएगा और पंजाब के किसानों को पानी की किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















