रिपोर्टर संजय पुरी एक निजी होटल में नवनियुक्त भाजपा नॉर्थ मंडल अध्यक्ष निपुण गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महाजन युवाओं ने हिस्सा लिया । राज कुमार गुप्ता (बिट्टू प्रधान) सुजानपुर से, विपन महाजन जी जुगियाल से और फाउंडर मेंबर संजू महाजन बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल ।पठानकोट सिटी प्रधान राकेश महाजन और जिला चेयरमैन अमरजीत महाजन ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। प्रदेश की टीम से पंजाब अध्यक्ष अजय गुप्ता, चेयरमैन राकेश महाजन विशेष रूप से शमिल हुए। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट चेयरमैन सुधीर गुप्ता की देखरेख में हुआ। जानकारी देते हुए फाउंडर मेंबर संजू महाजन ने बताया की निपुण गुप्ता का पठानकोट नॉर्थ मंडल अध्यक्ष बनना हम सब युवाओं के लिए सम्मान की बात है । निपुण गुप्ता जी हमारे जिलाध्यक्ष है और लंबे समय से हमारे साथ जुड़े है निपुण जी हमेशा युवाओं का मार्गदर्शन करते है । सब युवाओं के आग्रह पर इनके लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया है । इसके साथ ही पार्टी की जिम्मेवारी मिलने के बाद निपुण गुप्ता जी ने महाजन युवा विंग जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था और ये स्थान रिक्त हो गया था।हमारी 31 मेंबरी कोर कमेटी ने सर्वसहमति से निर्णय लिया की एडवोकेट लवनीश महाजन जो लंबे समय से महाजन युवा विंग के साथ जुड़े है और दिन रात महाजन युवा विंग को अपना समय देते है वो हमारे जिला कैशियर भी है आज उनको नया जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है । एडवोकेट केतन महाजन जिला जनरल सेक्रेटरी, पंकज महाजन बने जिला कैशियर, सीए समर्थ महाजन जिला सचिव, रोहन महाजन सिटी कैशियर और नीरज महाजन को लीगल टीम में लिया गया ।राज कुमार गुप्ता (बिट्टू प्रधान) सुजानपुर से, विपन महाजन जी ने निपुण गुप्ता जी और नवनियुक्त प्रधान को फूल मालाएं पहला कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी ।निपुण गुप्ता जी ने कहा यह मेरे लिए भावपूर्ण पल है । मैं आप सब का धन्यवाद करता हु, हमेशा की तरह में सब युवाओं के साथ वहां हमेशा खड़ा रहूंगा । मुझे जब भी बुलाए जाएगा मैं हमेशा तत्पर रहूंगा । नवनियुक्त प्रधान लवनीश महाजन ने सभी का धन्यवाद किया और कहा मेरा एक ही उद्देश्य है महाजन युवा विंग नाम हमेशा हमेशा बुलंदियों पर रहे । हम सभी मिलके समाज सेवा के कामों इकट्ठे मिलके करेंगे ज्यादा से ज्यादा नए सदस्यों को साथ जोड़ने पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा ।महाजन युवा विंग नॉर्थ मंडल अध्यक्ष सौरव महाजन, साउथ मंडल अध्यक्ष मुनीश गुप्ता भी अपनी टीम के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।इस मौके पर अमित महाजन,तुसाद गुप्ता, विशाल महाजन,अभिषेक महाजन,लव महाजन,साहिल महाजन,गौरव महाजन,सिद्धार्थ महाजन,दिनेश महाजन,राहुल,दीपक आदि उपस्थित थे।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...



















