रिपोर्टर संजय पुरी लूट करने वाले गिरोह ने सात दिनों में लूट की चौथी वारदात को अंजाम दिया। कोठे मनवाल घर के बाहर पड़ोसी के साथ सैर कर रही शाम 6:00 बजे के करीब औरत की सोने की बालियां लेकर कर चोर फरार हो गए। लूट की शिकार महिला ने अपना नाम विमला रानी बताया और उन्होंने कहा कि उन्होंने मौके पर चिल्ला कर मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा किया पर लूट करने वाले किसी के हाथ नहीं आए और मोहल्ले वालों ने औरत को अस्पताल में डाक्टरी सहायता के लिए दाखिल करवाया,लूट के कारण महिला के कानों में काफी जख्म हो गए हैं। जानकारी देते हुए विमला रानी ने बताया कि वह अपनी पड़ोसन के साथ सैर कर रही थी कि दो लड़के मोटरसाइकिल पर पीछे से आए और एक लड़के ने उनका जोरदार धक्का दिया जिसके कारण वह कुछ समझ नहीं पाई उन्होंने बताया कि वह उसके दोनों कानों की बालियां लेकर फरार हो गए। उक्त औरत ने रोष जताते हुए कहा कि मेरे पति ने ऑनलाइन दरखास्त दर्ज करवाई उसके बाद काफी फोन आए पर हैरानगी इस बात की है कि जब थाने से फोन आया कि आप ऑनलाइन दरखास्त को रद्द करवा दो हमारे पास आपकी दरखास्त आ गई है और हमें ऊपर से बहुत प्रेशर पड़ रहा है। इस घटना के बाद किसी ने भी उसे औरत के बारे में पूछा नहीं औरत का कहना है कि लड़कों ने मुंह पर कोई कपड़ा नहीं था और उसने लड़के का चेहरा भी देखा है पर कोई भी पुलिस वाला यह नहीं पूछ रहा है, औरत का कहना है कि उसके पति ने नजदीक लगे सीसीटीवी की फुटेज भी अच्छी पर कुछ भी हाथ में नहीं आया। इस मुद्दे को लेकर एस एच ओ गुरदीप सिंह के साथ जब बात की गई तो उनका कहना है कि पुलिस अपना काम कर रही है और जल्द ही लूट करने वाले काबू किए जाएंगे पुलिस अपनी तरफ से हर कोशिश कर रही है की लूट करने वाले पकड़े जाएं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















