महिला ने ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

लुधियाना, पंजाब, नगर संवाददाता: अगर बाड़ ही खेत को खाने लगे तो खेत का भगवान मालिक। जहां पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिये मानी जाती है। वहीं कुछ ऐसे पुलिस कर्मियों के कारण साफ छवि व ईमानदारी की मिसाल वाले पुलिस अधिकारियों की छवि भी खराब नजर आती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया। जहां खाकी को शर्मसार होना पड़ा। जब सरकारी नोकरी का झांसा देकर एक महिला द्वारा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज जगजीत सिंह पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाकर कमिश्नर के आगे इंसाफ की आवाज उठाई गई। महिला ने आरोप लगाया कि वो नैशनल वेटलिफ्टर खिलाड़ी है। जहां ट्रैफिक इंचार्ज जोन-1 जगजीत सिंह द्वारा उसे स्पोर्ट्स कोटे में सरकारी नोकरी देने का झांसा दिया। जिस एवज में वो उसे मिली जहां नोकरी के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अश्लील वीडियो बना उसके साथ ब्लैकमेलिंग भी होती रही। जहां उसे अलग-अलग होटलों में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। जब महिला को इस रहस्य का पता लगा कि वो उसके साथ झूठ बोल रहा है। जिसपर महिला ने विरोध किया तो ट्रैफिक इंचार्ज जगजीत ने अश्लील वीडियो के कारण ब्लैकमेलिंग कर उसके साथ कई होटलों में बुलाकर दुष्कर्म किया। जब इस संबन्धी उक्त ट्रैफिक इंचार्ज एस.आई.जगजीत सिंह से महिला द्वारा लगाए इल्जामों के लिये करीब दो बार फोन करना चाहा। तो उन्होंने फोन उठाकर जबाब देना भी मुनासिब नहीं समझा। वही पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले को देखते हुये तुरंत महिला अधिकारी को नियुक्त कर जांच करने को कहा। इस बारे ए.डी. सी.पी.प्रज्ञा जैन ने कहा कि महिला द्वारा तीन व्यक्तियों के खिलाफ जो शिकायत प्राप्त हुई है। इस मामले बारे जांच कर कानून अनुसार कारवाई कर महिला को इंसाफ दिया जायेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here