हाथरस, नगर संवाददाता: जनपद में पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में पुलिस ने शराब सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये पंचायत चुनाव प्रभावित करने हेतु लायी गयी 400 क्वार्टर देशी शराब व 81,500 हजार रुपये नगद तथा तस्करी मे प्रयुक्त एक होण्डा अमेज कार सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। डीएसपी रूचि गुप्ता ने बताया कि मामले में थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों की पहचान रंजीत पुत्र पप्पू सिंह निवासी रघनियां थाना सासनी कोतवाली जनपद हाथरस और सचिन सिंह पुत्र राजकुमार निवासी बांगला का तवेला सासनी गेट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस के रूप में हुई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















