प्रयागराज, नगर संवाददाता: सराय ममरेज थाना क्षेत्र के रेठुवा गांव के समीप बुधवार दोपहर एक ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। रेठुवा गांव निवासी राजधर हरिजन 32वर्ष पुत्र क्षेत्र बहादुर हरिजन खेती करके एक पुत्र और तीन पुत्रियों एवं पत्नी राम देवी का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर किसी काम से साइकिल लेकर कहीं गया था। वापस लौटते समय गांव के समीप उसकी साइकिल में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ला रही थी, कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवा किसान की जान चली गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















