इटावा, नगर संवाददाता: सैफई थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कुइया में पंचायत चुनाव के वोट मांगने के दौरान मंगलवार की देर रात को दो उम्मीदवारों के पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक की पेट में गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने निवर्तमान प्रधान को गिरफ्तार किया है। राहुल यादव और प्रसपा नेता चंदगीराम यादव का काफिला कुइया के नगला बिहारी में गांव में बोट मांग रहा था। इसी दौरान जब दोनों के समर्थक आमने-सामने आये तो विवाद हो गया। इसके बाद फायरिंग में चंदगीराम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे राहुल यादव का साला अंशुल यादव गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सैफई में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह घटना की जानकारी पर थाने पहुंचे और पूछताछ की गई। पीड़ित पक्ष राहुल यादव की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अखिलेश उर्फ चंदगीराम यादव, राजीव, अनिल और होशियार सिंह के खिलाफ केस दर्जकर लिया। निवर्तमान प्रधान चंदगीराम यादव को मय तमंचा के साथ गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में जुट गई।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















