देवरिया, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददता: सीआईबी भटनी ने सलेमपुर के सोहनाग मोड़ स्थित नेट प्ले साइबर कैफे पर छापेमारी कर एक टिकट दलाल को दबोचा है। दुकान से टीम के सदस्यों को 88 टिकट भी मिले। टीम ने भटनी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट पर रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की है। । सीआईबी भटनी के एएसआई दिलीप कुमार सिंह को शिकायत मिली थी कि सलेमपुर कस्बा में एक युवक अवैध रुप से टिकट का कारोबार कर रहा है। इस पर रविवार को सीआईबी भटनी की टीम ने सलेमपुर के सोहनाग मोड़ के समीप नेट प्ले साइबर कैफे पर छापा मारा था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रविशंकर शर्मा पुत्र केदार प्रसाद निवासी वार्ड नम्बर 6 सलाहाबाद थाना सलेमपुर कोतवाली जिला देवरिया बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 88 तत्काल और साधारण ई टिकट बरामद हुए। इनकी कीमत लगभग 97 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही दुकान से एक लैपटाप, एक प्रिंटर, एक वाई फाई राउटर, माउस, एक मोबाइल और 7 हजार, 150 रुपये नगद बरामद हुआ। दलाल के पास से 30 आईडी भी बरामद हुए। सीआईबी ने गिरफ्तार युवक को आरपीएफ भटनी को सौंप दिया। सीआईबी टीम में भटनी के प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार सिंह और सुनील यादव , आरपीएफ के एएसआई राजाराम पांडे, हेड कांस्टेबल अच्छेलाल यादव,कांस्टेबल दुर्गेश प्रसाद, रामजी सिंह, लक्ष्मण यादव शामिल रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















