साहिबाबाद, नगर संवाददाता: कौशांबी में मंदिर जा रही महिला को घटना का डर दिखाकर खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए दो शातिर ठग सोने की चेन ठगकर फरार हो गए। शातिर कागज में नकली चेन थमा गए। महिला को शातिर ठग ने पुलिस का आईकार्ड भी दिखाया। महिला ने कागज खोलकर देखा तो ठगी का पता चला। पीडिता ने कौशांबी थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरिता सारंगी सुपरटेक अपार्टमेंट में रहती हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे मंदिर जा रही थीं। रास्ते में मंदिर से पहले पार्क के सामने दो युवक उनके पास सफेद कपड़ों में आए। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें रोक लिया। उन्होंने ने कहा कि यहां लगातार घटनाएं हो रही हैं। वह सोने की चेन उतारकर उन्हें दे दें। वह कागज में लपेटकर उसे उनके पर्स में रखकर दे देंगे। महिला ने इस पर इंकार कर दिया। झांसे में लेने के लिए एक शातिर ने उन्हें पुलिस का आईकार्ड भी दिखाया। इसके बाद कहा कि हमारी बात मान लो। इसके बाद महिला ने अपनी चेन उतारकर अपने पर्स में रख ली। शातिरों ने महिला से कहा कि हमे देखना है कि चेन सुरक्षित रखी है या नहीं। इसके बाद झांसा देकर शातिरों ने चेन बदलकर पर्स महिला को थमा दिया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पीडिता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद कौशांबी थाने में शिकायत दी। महिला ने बताया कि चेन के साथ लॉकेट भी था। एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















