गाजियाबाद, नगर संवाददाता: किसानों से गेंहूं खरीद की रफ्तार में तेजी आई है। अभी तक जिले में लगभग 1700 क्विंटल से अधिक गेंहूं की खरीद हुई है। जिले में किसानों से 14 केंद्रों पर गेंहूं की खरीद की जा रही है। गेंहूं खरीद के दौरान प्रशासन और किसानों दोनों को प्री रजिस्ट्रेशन ना कराने की वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। खाद्य एवं विपणन विभाग ने सभी किसानों से गेंहूं बेचने आने से पहले रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। जिले में एक अप्रैल से लेकर अभी तक 38 किसानों ने अपना गेंहू बेचा है। अभी तक 1743.50 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। बिक्री केंद्रों पर आने के बाद किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे है उस दौरान कई बार आधार से नाम ना मिलने सहित अन्य किसी समस्या की वजह से रजिस्ट्रेशन फेल हो जाने पर किसानों को वापस लौटना पड़ता है। इसलिए खाद्य एवं विपणन विभाग ने सभी किसानों से अपील की है कि गेंहूं बेचने आने से पहले किसान रजिस्ट्रेशन करा लें। इससे उन्हें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी ना होने पर अपना अनाज लेकर वापस नहीं लौटना पड़ेगा। इसके साथ ही उनको अपने केंद्र की भी पहले से ही जानकारी मिल जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रोली सिंह ने बताया कि कुछ जगहों पर इस तरह की समस्याओं की जानकारी मिली है। अगर किसान पहले से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर आएंगे तो काफी कम समय में अपना अनाज बेचकर लौट सकेंगे और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















