हापुड़, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: तिहाड़ जेल में बंद थाना पिलखुवा क्षेत्र के ग्राम दहपा निवासी एक युवक की गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जुलाई, 2020 में अंतरिम जमानत मिलने के बाद अपने घर आया था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पिलखुवा थाना क्षेत्र के ग्राम दहपा निवासी युवक निर्दोष हत्या के एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। हत्या के मामले में उस पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। वह जुलाई, 2020 में कोरोना के कारण जेलों में कैदियों की संख्या घटाने के उद्देश्य से न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद अपने घर आ गया था। उसके बाद से अपने गांव में ही रह रहा था। उसे गुरुवार को ही शाम छह बजे तक वापस जेल जाना था। दोपहर अज्ञात युवक ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। थाना पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह का कहना है कि मृतक व्यक्ति को एक दिन बाद ही जेल वापस जाना था। इससे पहले उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















