मेरठ, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज में गुरुवार को हरियाणा पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस एक कबाड़ी को उठाकर अपने साथ ले गई। हरियाणा पुलिस ने कैथल में चोरी के आठ इंजन बरामद किए थे। इंजनों को बेचने वाले वाहन चोरों की तलाश में हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को सोतीगंज में दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर कई कबाड़ी अपनी दुकानें बंद करके फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने एक कबाड़ी को हिरासत में ले लिया। हरियाणा पुलिस हिरासत में लिए गए कबाड़ी को आनन-फानन में गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गई। इस पूरी घटना का कनेक्शन राहुल काला गैंग से बताया जा रहा है। बताते चलें पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और एनसीआर की कई पुलिस टीम सोतीगंज में वाहन चोरों की तलाश में रेड डाल चुकी हैं। इससे पहले भी कई राज्यों की पुलिस सोतीगंज में छापा मारने आती रहती है। सदर पुलिस का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को सोतीगंज में छापेमारी की।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















