मेरठ, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई शराब फैक्ट्री के कर्मचारी भीम की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। अपनी पत्नी से भीम के अवैध संबंधों के कारण आरोपित ने उसकी हत्या की थी। पांच अप्रैल को जवाहरपुरी निवासी भीम घर से लापता हो गया था। सात अप्रैल को भीम की लाश रेलवे लाइन के पास खंडहर में बरामद हुई थी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर ने बताया कि इस मामले में जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने मृतक के तहेरे भाई आशु पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आशु मृतक भीम के ही पड़ोस में रहता था। पूछताछ के दौरान पता चला कि आशु की पत्नी और भीम के बीच अवैध संबंध थे। कुछ दिन पहले आशु ने भीम के मोबाइल में अपनी पत्नी के अश्लील फोटो देख लिए थे। जिसके बाद उसने योजना के तहत भीम को घर से बुलाया और शराब पिलाकर भीम की हत्या कर डाली। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि आरोपित के पास से मृतक भीम का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















