फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: थाना एका पुलिस ने बुधवार की रात्रि अवैध व अपमिश्रित शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण व तस्करी में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिलें बरामद की है। बरामद शराब विद्यालय के तहखाना में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने गुरूवार को खुलासा कर सभी को जेल भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनपद में अवैध व अपमिश्रित शराब के विरूद्व अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना एका प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ बुधवार की रात्रि क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर गांव कल्याणगढ़ी स्थित एसजेएस इण्टर कालेज में छापेमार कार्यवाही की तो हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों रंजीत पुत्र जयवीर यादव, दीपू पुत्र रंजीत सिंह निवासी खेरिएमा एका व भूरे पुत्र नत्थू सिंह निवासी थरौआ एका को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके दो साथी प्रवीण कुमार पुत्र करनपाल निवासी मोहब्बतपुर निधौली कला एटा व प्रमोद यादव नगला सागर एका भागने में सफल हो गये। पुलिस ने स्कूल के बैसमेंट से कई पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। इसके साथ ही पास में ही बने एक ट्यूबवेल से यूरिया, केमिकल, ढक्कन, खाली क्वार्टर सहित अवैध शराब बनाने के उपकरण, तीन मोटरसाइकिल व एक स्कार्पियो कार बरामद की है। एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रंजीत यादव का यह स्कूल है। जिसके बैसमेंट में से शराब बरामद हुई है। इसके ट्यूबवेल से यूरिया व अन्य केमिकल बरामद हुये है। जिनका प्रयोग अवैध शराब बनाने में प्रयोग किया जाता है। पुलिस ने जहरीली शराब बनाने के एक रैकेट को पकड़ा है। जो दो लोग फरार है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। बरामद गाड़ियों का प्रयोग शराब की तस्करी के लिये किया जाता था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















