प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: आपराधिक वारदातों एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगापार पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न मामलों में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पहली गिरफ्तारी मऊआइमा थाने की पुलिस ने की। अपर पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि मऊआइमा थाना पुलिस ने हत्या मामले में फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी राम नरेश प्रजापति को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। वहीं, मऊआइमा के पुरेमियाॅजी का पूरा गांव निवासी खलील पुत्र अब्दुल सलाम को दहेज हत्या मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि दूसरी गिरफ्तारी नवाबगंज पुलिस ने पदमावत गांव में हुई वृद्ध की मौत मामले में पदमावत गांव निवासी सूरज कुमार और दो अभियुक्त को फौजी ढाबा के समीप से गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाइ की। वहीं, नवाबगंज के झिंगहा गांव निवासी गिरिजा यादव और विमल यादव को सिंहापुर चैराहे के समीप से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण धिनियम व 7 सीएलए एक्ट मुकदमा पंजीकृत था। खीरी पुलिस ने गुण्डा एक्ट के तहत जिला बदर किए गये खीरी के सिलौंधी कला निवासी सुदेश्वर को उसके गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस इसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। वहीं, सराय इनायत पुलिस ने अन्दावा जैनमन्दिर के समीप से 11 पशुओं को मुक्त कराते हुए क्रूरता अधिनियम के तहत करेली के जी टीबी नगर निवासी अबरार अहमद को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने इफ्तेखार खान उर्फ जुगनू एवं जयशंकर दुबे को चोरी की एक मोटरसाइकिल व एक तमंचा, कारतूस, मास्टर चाभी, दो कीपैड मोबाइल एवं 800 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















