बुलंदशहर, नगर संवाददाता: देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में मंगलवार शाम दबंग युवक ने घर में अकेली मौजूद किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर आरोपी ने उस पर मारपीट करते हुए हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर लोगों को आता देख आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग निकला। देहात कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने घर पर अकेली मौजूद थी। इस दौरान मोहल्ला निवासी दबंग प्रवृत्ति का आरोपी फुरकान उसके घर में दीवार कूदकर घुस आया। जहां आरोपी ने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी, साथ ही छेड़छाड़ भी की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर अन्य लोगों को आते हुए देख आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। परिजनों के वापस लौटने पर पीड़िता ने पूरे प्रकरण की जानकारी दी। देहात कोतवाली प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर, जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















