बुलंदशहर, नगर संवाददाता: देहात कोतवाली क्षेत्र में घर से बाजार जा रही एक महिला के साथ मोहल्ला निवासी दबंग युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसपर सरेराह मारपीट भी की। देहात कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिनों उसकी पत्नी घर से बाजार को सामान लेने के लिए निकली थी। लेकिन, रास्ते में ही उसकी पत्नी को मोहल्ला निवासी दबंग प्रवृत्ति के युवक सुशील ने रोक लिया। जहां आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ सरेराह ही जमकर मारपीट की। शोर-शराबा होने पर अन्य लोगों को एकत्रित होता हुआ देख आरोपी मौके से महिला को हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर पति व अन्य परिजनों को मामले की जानकारी दी। देहात कोतवाल सचिन मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















