हाथरस, नगर संवाददाता: कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है थाना चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली निवासी रामप्रकाश (50वर्ष) पुत्र मूलचंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद इलाका पुलिस भी यहां पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कही। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ नीता रानी ने बताया कि अधेड़ ने आत्महत्या की है। परिजनों ने किसी भी कार्यवाही के न करने और पोस्टमार्टम न करने की बात कही, जिस पर शव को पंचनामा भरवाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















