नोएडा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: एफएनजी को बिसरख पुल से जोड़ने वाली सड़क को बना दिया है। ये जगह जगह से टूटी हुई थी। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि बिसरख पुल से जोड़ने के लिए नोएडा की ओर से सड़क बनाने का काम पूरा कर लिया गया था, लेकिन एफएनजी से इस सड़क को जोड़ने के सड़क नही बनी थी। एफएनजी से ऊपर की ओर चढ़ाव के साथ ये रास्ता बना हुआ है। नोएडा से ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने के लिए काफी संख्या में वाहन जाते हैं। अभी तक रास्ता टूटा हुआ होने से यहां रोजाना धूल उड़ रही थी। अब यहां सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि सड़क बनने से लोगों की दिक्कत खत्म हो जाएंगी। गौरतलब है कि बन रही सड़क के पास ही कलवर्ट बनाने का काफी समय से बंद है। पहले वाली कंपनी ब्लैक लिस्ट कर दी गयी है, दूसरी का चयन नहीं हो सका है। ये कलवर्ट एफएनजी को बिसरख पुल को जोड़ने वाली सड़क को जोड़ेगी।
Latest News
त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव की पुण्य धरा पर ‘मातृ सम्मेलन एवं पुरातन...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह :- हमारे विद्यालय "त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, बिहार -उन्नाव" की पुण्य धरा पर 'मातृ सम्मेलन एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह'...
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...


















