रोडवेज में आम दिनों से कम रही यात्रियों की भीड़

नोएडा, नगर संवाददाता: रोडवेज की ओर से होली पर विशेष बस सेवा शुरू की, लेकिन रविवार को आम दिनों की तुलना में यात्रियों की भीड़ भी कम रही। शनिवार को 45 हजार यात्रियों ने बस सेवा का लाभ उठाया। जबकि रविवार को सामान्य से भी नीचे यात्रियों की संख्या रही। विशेष बस सेवा शुरू करने के बावजूद यात्रियों में घर जाने का उत्साह नहीं दिखाई दिया। उधर, रोडवेज के अधिकारी इस बार यात्रियों की सख्या कम होने से निराश है।

दरअसल, यूपी रोडवेज की ओर से 25 मार्च से लेकर तीन अप्रैल के बीच विशेष बस सेवा शुरू की गई है। लेकिन 25 और 26 को यात्री नहीं निकले और केवल बीस-बीस हजार यात्री ही डिपो से बसों में सवार हुए। उधर, 27 मार्च को रिकार्डतोड़ 45 यात्रियों ने सफर किया और अपने घरों तक पहुंचे। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि इस बार केवल एक दिन यात्रियों की संख्या ठीक रही थी। 28 मार्च को फिर यात्रियों की संख्या में गिरावट आई। सुबह से लेकर शाम तक 14 हजार यात्रियों ने सफर किया। जबकि आम दिनों में भी 25 से 30 हजार यात्री सफर करते हैं। कोरोना वायरस की वजह से इस बार यात्रियों की संख्या काफी कम रही है। रविवार को होली के दिन भी शहर के यात्री कम निकले हैं। एआरएम हाकिम सिंह बताते हैं कि पिछली बार लॉकडाउन के बाद घर गए लोग वापस नहीं लौटे हैं और जो लोग शहर में आए या एनसीआर में आ गए, उनमें से कम ही लोगों ने घर जाने की योजना बनाई थी। इसलिए यात्रियों की संख्या कम रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here