नोएडा, नगर संवाददाता: आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मिलावटी और नकली सामग्री बेचने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीमों द्वारा नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में खाद्य पदार्थों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। जिला सूचना अधिकारी राकेश चैहान ने बताया कि अभियान के तहत रिलायंस प्रीमियम ग्रेटर नोएडा से पोहे का नमूना लेकर 750 किलोग्राम पोहे को, अमचूर पाउडर का नमूना लेकर 210 किलोग्राम अमचूर पाउडर और सूजी का नमूना लेकर 314 किलोग्राम सूजी को सीज किया गया। इसके पश्चात साईट-5 स्थित एग्रो सांटे से जीरा पाउडर का नमूना संग्रहित किया गया। उन्होने बताया कि अन्य टीम द्वारा सेक्टर-22 नोएडा स्थित बृजवासी डेरी पनीर का नमूना लेकर 12 किलोग्राम पनीर को नष्ट किया गया। सेक्टर 12 स्थित उद्भव जनरल स्टोर से कचरी का नमूना लेकर 160 किलोग्राम कचरी को सीज किया गया। इसके पश्चात सेक्टर-25 स्थित मदान डेली नीड से घी का नमूना जांच हेतु लिया गया। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच आख्या प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















