ग्रेटर नोएडा, नगर संवाददाता: ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के गांव जलपुरा के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे गौशाला में एक गाय के मौत से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस व प्राधिकरण की टीम जांच में जुटी गई। अधिकरियों का कहना है कि मृत गाय को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जो भी तथ्य सामने निकलकर आएंगे उसके आधार पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस गौशाला में सैकड़ों गाय है। इनकी देखभाल के लिए प्राधिकरण ने नौकरों को रखा हुआ है लेकिन इनकी सही तरीके देखभाल नहीं हो पा रही है। ही प्रथम दृष्टया गाय की मृत्यु भूख-प्यास के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही गाय की मौत का असली कारणों का पता चल पायेगा। वहीं गाय की मौत से आहत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चैधरी जलपुरा स्थित गौशाला के बाहर धरने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए। मनोज चैधरी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण गाय की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। आगे इस तरह की घटना न हो इस संबंध में ठोस योजना बनाई जाए।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















