सुबह की सैर पर निकले दो लोगो को ट्रक ने कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

गोवर्धन, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित गाँव अड़ींग में शुक्रवार सुबह टहलने जा रहे दो लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। जिसमे एक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुची थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी, गोवर्धन में भर्ती कराया है।
शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अडींग निवासी फूलसिंह यादव पुत्र जगन सिंह व रामू यादव पुत्र गुलाब यादव अपने घर से अडींग बाई पास पर टहलने गये थे। तभी मथुरा की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें फूलसिंह यादव उम्र 52 वर्ष के गंभीर चोटें आने से मौके पर मौत हो गई, जबकि रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची गोवर्धन थाना पुलिस को घटना के बाद स्थानीय लोगो के गुस्से का सामना करना पडा। ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इससे मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने लोगो को समझाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here