साहिबाबाद, नगर संवाददाता: उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इंदिरापुरम के अभयखंड तीन स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा इंदिरापुरम मंडल ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद मीना भंडारी रहीं और मुख्य वक्ता महानगर संयोजक संजय रावत रहे। इस दौरान सभी ने योगी सरकार के चार वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। अजय शुक्ला ने कहा कि इंदिरापुरम में संपर्क अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर तक भाजपा सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियां पहुंचाई जाएंगी। इंदिरापुरम मंडल के सभी एक सौ आठ बूथों पर इस कार्य को सुचारू रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनीत मित्तल, चंदन सिंह गोसाईं, दिनेश सिंह, संजीव शर्मा, हरमीत बख्शी, जया सिन्हा, ममता, सुषमा गंगवार, पूजा तिवारी, बृजेश पांडे आदि मौजूद रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















