साहिबाबाद, नगर संवाददाता: मोहन मिकिंस ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को यंग फ्रेंड्स क्लब ने पांच विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल राउंड में दिल्ली कोल्ट्स क्लब ने 30 ओवर में 180 रन का स्कोर बनाया। दूसरी पारी में यंग फ्रेंड्स क्लब ने 28.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। विजेता टीम के मयंक मल्होत्रा को 27 रन पर अहम पांच विकेट लेने पर स्पोर्ट्सन मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। श्रीराजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी की। दिल्ली कोल्ट्स से ओपनिंग पर अनुराग त्यागी ने 33 रन बनाकर शुरूआत दी। सुमित गोली के बल्ले से 32 रन निकले। रवि ठाकुर टीम के लिए महज 29 रन खाते में जोड़ सके। बॉलर मयंक मल्होत्रा ने छह ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट चटकाई। सिकंदर को दो विकेट से संतोष करना पड़ा। 30 ओवर खेलकर टीम 180 रन के साथ लक्ष्य दे सकी। यंग फ्रेंड्स क्लब से संचित सिंह ने 56 रन पर अर्धशतक लगाया। स्नेहाशीष शाह 44 रन की पारी खेल पाए। सूर्यांश ने 32 रन का योगदान दिया। 28.5 ओवर में टीम 184 रन रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत गई। इसी के साथ टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। गेंदबाज दीपक को 22 रन पर एक विकेट ले पाए। यंग फ्रेंड्स क्लब के मयंक को पांच विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















