गाजियाबाद, नगर संवाददाता: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार शाम कविनगर स्थित लॉयंस क्लब में होली मिलन समारोह का धूमधाम से आयोजन किया। इस मौके पर कलाकारों ने ब्रज के लोकगीतों से समां बांधा। राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ व्यापारियों ने फूलों से होली खेली। अतिथि के तौर पर राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी, महापौर आशा शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल सहित अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने अपनी कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व रंगों और प्रेम का पर्व है। लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ब्रज लोकगीतों के अलावा हरियाणा का लोकनृत्य कलाकारों ने प्रस्तुत किया। हास्य फुलझड़ियों पर उपस्थित लोगों ने खूब ठहाके भी लगाए। सभी अतिथियों के माथे पर चंदन लगाकर व्यापारियों ने होली के पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल, रूपेश गर्ग, अनिल गर्ग, दीपक गर्ग, प्रेमप्रकाश चीनी, तरूण शर्मा, अमन शिशौदिया, कुमुद गर्ग, दिनेश जैन, राजेंद्र कुमार, एडवोकेट गंगाशरण, राहुल गर्ग, महेंद्र कुमार, लवलेश गर्ग, नानकचंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















