बहराइच, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: नगर कोतवाली क्षेत्र के बिसात खाना लाइन में स्थित कपड़े की दुकान में अचानक आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने दुकान को अपने आगोश में लेकर सबकुछ राख कर दिया था। अग्निकांड के दौरान बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। नगर कोतवाली के स्टीलगंज तालाब स्थित आजिम की एसएस कलेक्शन सूट के नाम से कपड़े की दुकान है। बुधवार भोर दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने घटना की जानकारी दुकान मालिक व फायरबिग्रेड को दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दुकान के अंदर से आग की तेज लपटें निकलने लगी। आग लगने की सूचना पर बाजार के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तो आग और विकराल होती चली गई। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड के दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि आग की घटना में लगभग पांच लाख रूपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझने के बाद अन्य दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















