गाजियाबाद, नगर संवाददाता: नगर निगम में सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाया गया। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सबसे पहले वैक्सीन लगवाई। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने और कई पार्षदों ने भी टीकाकरण कराया। हालांकि निगम के कई अधिकािरी टीकाकरण से दूर रहे। उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई। नगर निगम के करीब 5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों-अधिकारियों को निशुल्क टीका लगाया जाना है। इसमें कर्मचारी दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग और फिर महापौर आशा शर्मा की ओर से नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कर्मचारियों और अधिकारियों का टीकाकरण कराए जाने के लिए कहा गया था। इसके बाद सोमवार सुबह नगर निगम मुख्यालय में कोरोना टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया। सबसे पहले नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने टीका लगवाया। इसके बाद मुख्यालय में तैनात प्रकाश विभाग के लिपिक विनोद त्यागी, जलकल लिपिक चैब सिंह, कुलदीप शर्मा, नाजिर पूरन शर्मा, अपर नगरायुक्त के लिपिक किरनपाल सिंह समेत सभी विभागों के कर्मचारियों ने भी टीका लगवाया। निगम पार्षद माया देवी व राजेंद्र तितोरिया समेत कई पार्षदों ने खुद भी टीका लगवाया और अन्य कर्मचारियों व पार्षदों से भी टीका लगवाने की अपील की। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही जोन में तैनात कर्मचारियों को भी टीका लगवाया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















