गाजियाबाद, नगर संवाददाता: शिवशक्ति धाम डासना के संस्थापक यति नरसिंहानंद सरस्वती ने शिवशक्ति धाम डासना में सोमवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मंदिर को बदनाम किया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय नेता इसको लेकर अब राजनीति भी करने लगे हैं। किसी के मंदिर आकर पानी पिंड पर पिटाई करने वाली बात झूठी है, मंदिर के गेट पर सरकारी नल लगा है किसी को पानी पीना हो तो मंदिर के अंदर आने की जरूरत नहीं। मंदिर में बच्चे आकर चोरियां करते हैं इसको लेकर कई बार पुलिस में शिकायत की गई है। उन्होंने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि अगर कोई मंदिर में आकर वैदिक रीति से पूजा-अर्चना करना चाहता है तो उसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों में मानवीय समन्वय का सिद्धांत सबसे प्रमुख सिद्धांत है। किसी की भी पूजा पद्धति को लेकर हमने कभी किसी का विरोध नहीं किया और हमारा यह सिद्धांत ही हमे अपने कर्मकांडों और पूजा-पद्धति पर दृढ़ रहने की स्वतंत्रता देता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुसलमान आस्था के साथ मन्दिर में आना चाहता है तो उसका बहुत-बहुत स्वागत है। उन्होंने कहा कि विश्वबंधुत्व के लिये वह सम्पूर्ण विश्व के मुस्लिमों का आह्वान करते हैं कि वो सनातन शास्त्रीय विधि से पूजा अर्चना करने के लिये शिवशक्ति धाम डासना में आये। प्रेसवार्ता में राघव मिश्रा ,हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चैधरी,सतेंद्र त्यागी,अरुण त्यागी,सौरभ पण्डित, मोहित बजरंगी तथा अन्य गणमान्य भक्तगण उपस्थित थे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















