चित्रकूट, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार में कथित तौर पर शराब के नशे में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र कुमार राय ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे शंकर बाजार में रहने वाले अजय गुप्ता ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई बबलू गुप्ता (40) से मोटरसाइकिल मांगी। उसके न देने पर अजय ने कथित तौर पर बहस की और फिर अवैध असलहे से बबलू को गोली मार दी. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल बबलू को परिवार वाले अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने बताया कि हत्यारोपी अजय गुप्ता फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। बबलू के शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















