छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति कराया जागरूक

अलीगढ़, नगर संवाददाता: धर्म समाज कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रारंभ एसजीडी पब्लिक स्कूल देवी नगला क्वार्सी बाईपास पर हुआ।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ राजीव कुमार शर्मा व डॉ कृष्ण कुमार राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी ने के नेतृत्व में हुआ। इस विशेष शिविर में धर्म समाज महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में महिला जागरूकता के लिए एक रैली निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने ग्राम की महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोलते हुए डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि इस दिवस की शुरुआत वास्तव में 28 फरवरी 1909 को अमेरिका में हुई, जिसे आगे चलकर संयुक्त राष्ट्र संघ ने मूर्त रूप प्रदान करते हुए 8 मार्च 1975 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने के लिए निर्धारित किया। शिविर में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने भी महिलाओं के अधिकारों के बारे में अपने-अपने विचार रखें। डॉ राजीव कुमार शर्मा ने भी अपने विचारों से छात्र-छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया। साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here