ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश, नगर संवाददाता: ग्रेटर नोएडा की बीटा दो कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने गुरुवार को बंद घरों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनका एक साथी अभी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, बीस हजार रुपये आदि मिले हैं। गैंग रेकी करने के बाद घरों में चोरी करता था। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि बीटा दो कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो सेक्टर और सोसाइटी के बंद घरों को निशाना बनाता था। पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश तस्लीम और साजिद दोनों कोतवाली देहात बुलंदशहर के रहने वाले हैं, जबकि इनका एक साथी दिलशाद निवासी भाईपुरा बुलंदशहर अभी फरार है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे पहले घरों की रेकी करते थे। वह उन घरों को निशाना बनाते जो कई दिनों तक बंद रहते थे। आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा की जेजे कॉलोनी के अलावा सेक्टर व सोसाइटी में हुई कई चोरी की घटनाएं करना कबूल किया है। पुलिस ने इनके पास से सोने चांदी के आभूषण, 20 हजार की नगद अन्य कीमती सामान बरामद किया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















