नोएडा, नगर संवाददाता: सेक्टर-10 स्थित एक किरायेदार ने फैक्टरी मालिक सहित कई लोगों के खिलाफ लूटपाट और मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 10 में रहने वाले दलवीर सिंह फैक्टरी चलाते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने यह फैक्टरी दो लोगों से किराये पर ले रखी है। दलबीर ने थाना सेक्टर-20 में गुरुवार रात को केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि 25 फरवरी को चार लोग फैक्टरी आए। आरोप है कि इन लोगों ने दलबीर के साथ मारपीट की और उनसे 2.60 लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। वहीं, मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि किराये पर लेते समय दलबीर ने फैक्टरी मालिक को 45 लाख रुपये पगड़ी (अग्रिम) के एवज में दिए थे। इसे लेकर इनमें विवाद है। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















