महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में जानकारी देकर किया जागरूक

फतेहपुर, नगर संवाददाता: युवा कल्याण प्रान्तीय रक्षक दल से सम्बद्ध महिला मंगल दल की अध्यक्ष आरती देवी व सचिव दीक्षा यादव के नेतृत्व में जानकी देवी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंन्दिर काँधी में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जानकी देवी सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर काँधी के प्रधानाचार्य बलजीत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के प्रबंधक शशिकांत यादव ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की चर्चा परिचर्चा के साथ संस्था की सक्रिय युवा सचिव दीक्षा देवी ने शासन स्तर से चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के विषय मे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सरकार सक्रियता के साथ प्रतिबद्ध है। महिलाएं अपने अधिकारों को जाने वो किसी भी मायने में पीछे नहीं हैं। हर स्तर पर बहनें आगे बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रही है और हर क्षेत्र में सेवा दे रही हैं। इसके पश्चात संस्था की अध्यक्ष आरती देवी ने भी महिला सशक्तिकरण गोष्टी पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर नीलम देवी, राधा देवी, सारदा देवी, नेहा देवी, कलावती देवी सहित सैकड़ों महिला व पुरूष उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here