फिरोजाबाद, नगर संवाददाता: थाना नसीरपुर पुलिस ने भतीजे की भाला मारकर हत्या करने के आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया है। थाना नसीरपुर के ग्राम हरगनपुर में 21 फरवरी को रामप्रवेश यादव की हत्या हुई थी। परिजनों ने हत्या का मुकदमा गांव के ही कमलेश पुत्र बेनीराम के खिलाफ दर्ज कराया था। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि बताया कि मामले की जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक थाना नसीरपुर प्रवीन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार को हत्यारोपी कमलेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या के लिए प्रयोग किया गया भाला बरामद किया है। एसपी देहात ने बताया कि मृतक रामप्रवेश और हत्यारोपी कमलेश दोनों एक साथ खेती करते थे। 21 फरवरी को खेत पर पानी भरने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद कमलेश ने उसकी भाला मारकर हत्या कर दी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















