फिरोजाबाद, नगर संवाददाता: थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार की देर रात अपाचे बाइक सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गयी। पुलिस ने षवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। गांव मटसेना निवासी सतीष कुमार के पुत्र राहुल (24) अपने छोटे भाई सुनील (18) के साथ अपाचे बाइक से इटावा जा रहे थे। बताया जाता है कि तभी थाना सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी अपाचे बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गये। घायल अवस्था में दोनों भाई सड़क पर पड़े रहे। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया। घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















