फतेहपुर, नगर संवाददाता: इन दिनों कोतवाली व थाना क्षेत्रों में जुआं की फड़े संचालित हो रही हैं। जगह-जगह धड़ल्ले से जुएं के फड़ों में लाखों के दांव लगाए जा रहे है। कोतवाली क्षेत्र के बुदवन, धूमनगंज, हरदों, किशनपुर आदि स्थानों पर जुआंड़ी सक्रिय हैं। इसके बावजूद पुलिस आंखों में पट्टी बांधे बैठी है। जुआंड़ी इतने सक्रिय हैं कि आए दिन जगह बदलते रहते हैं। सबसे रोचक बात तो ये है कि जुआंडि़यों ने तक्का की बाकायदे नियुक्ति कर रखी है। जिसके लिए उसे रोजाना कुछ पैसे दिये जाते हैं। क्षेत्रीय पुलिस जुआंडि़यों से ऊपर समझने हेतु सुविधा शुल्क लेने में कोइ कसर नहीं छोड़ती। इसकी जानकरी तब हुई जब एक जुआंड़ी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हर महीने सुविधा शुल्क समय से पहुंचा दिया जाता है। ईमानदार पुलिस कप्तान की छवि को धूमिल करने में क्षेत्रिय पुलिस कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। आए दिन शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। क्षेत्र में सजी जुएं की फड़ बढ़ते अपराध की जड़ है। इसका खामियाजा क्षेत्र में चोरी व ठगी के रूप में जनता को भुगतना पड़ रहा है। सभी तरह के अपराधों की जड़ जुआं है। जिस पर लगाम लगा पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। मामले में कोतवाली प्रभारी संतोष शर्मा से बात की तो उनका कहना था कि उनके संज्ञान में नहीं है। अगर कहीं से जानकारी मिलेगी तो छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















