गाजियाबाद , नगर संवाददाता: वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित शिखर एंक्लेव में पिछले एक सप्ताह में 20 से भी अधिक कबूतर मृत पाए जा चुके हैं। वहीं, रविवार को भी दो कबूतर मृत मिले। पिछले एक सप्ताह में 20 से अधिक कबूतरों की मौत को लेकर स्थानीय लोगों में बर्ड फ्लू का दहशत हैं। जिसे लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कबूतरों के मौत की जांच करने की मांग की है। सोसाइटी में रहने वाले संदीप गुप्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सोसाइटी में आए दिन कबूतरों की मौत हो रही है। इससे पहले कभी भी इतने कबूतर सोसाइटी में नहीं मरे थे। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि कबूतरों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। इसको लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्या और दहशत को देखते हुए मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कबूतरों के सैंपल लेकर जांच की मांग की गई है, जिससे कबूतरों की मौत की सही वजह का पता लग सके।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















