गाजियाबाद , नगर संवाददाता: जीटी रोड के पास कोटगांव स्थित रेलवे की जमीन कब्जाकर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने का मामला सामने आया है। तहसीलदार सदर की जांच रिपोर्ट के अधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तहसीलदार सदर परवर्द्धन शर्मा ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया है कि कोटगांव से कांग्रेस के निगम पार्षद रजनीश चैधरी ने 30 सितंबर 2020 को शिकायत देकर अवगत कराया गया था कि कोटगांव में रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर प्लॉटिंग की जा रही है। इस शिकायत पर एसडीएम सदर के आदेश पर मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान पाया गया कि रेलवे की उक्त जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराने के साथ प्लॉटिंग की जा रही थी। दो अक्तूबर 2020 को मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया गया व रेलवे प्रशासन को जमीन पर कब्जे के संबंध में अवगत कराया गया। नगर कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार सदर की शिकायत पर वेदप्रकाश निवासी कोटगांव व एक अन्य के खिलाफ रेलवे की जमीन कब्जा कर अवैध प्लॉटिंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















