मथुरा, नगर संवाददाता: बसंत पंचमी मंगलवार को वृंदावन के सुप्रसिद्ध शाहजी मंदिर का बसंती कमरा खोला गया। जिसमें विराजमान श्रीजी ने भक्तों को दर्शन दिए। वर्ष में दो बार खुलने वाले बंसती कमरे में प्रभु के विशेष दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लगा। भक्तों में राजशाही विदेशी झाड़ों से रंगबिरंगी रोशनी के बीच प्रभु की एक झलक पाने के लिए होड़ मची रही। टेड़ेमेड़े खंबों के मंदिर के नाम से प्रसिद्ध शाहजी मंदिर में प्रभु दर्शन पाने के लिए मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने डेरा डाल दिया। प्रातः दस बजे जैसे ही प्राचीन बसंती कमरा के पट खुलते ही श्रद्धालु प्रभु शाहबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मंदिर के सेवायत शाह प्रशान्त कुमार ने भगवान का वेदमेत्रोंच्चारों के बीच विशेष पूजा अर्चना कर भव्य श्रृंगार किया। स्थानीय भक्तों के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रभु दर्शन का भरपूर आनन्द लिया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















