फतेहपुर, नगर संवाददाता: ललौली थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राज्य मार्ग पर दशवां मील के समीप बुधवार की मध्य रात्रि के करीब ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल लाते समय एक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि साथी का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि गाजीपुर थाना के चक काजीपुर गांव निवासी अंकित 25 वर्ष अपने साथी कुलदीप 19 वर्ष के साथ बुधवार की रात लगभग 11 बजे बाइक से कहीं से वापस गांव जा रहा था। दशवां मील के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां अंकित को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का गुरुवार को विच्छेदन कराया जायेगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















