फतेहपुर, नगर संवाददाता: खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों गांव के पास गुरुवार की सुबह बड़े भीट बाबा देवस्थान के सामने से गुजरी रेलवे लाइन में पुलिस ने ऐलई गांव निवासिनी मां-बेटी के क्षत-विक्षत् शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब दस बजे ऐलई गांव निवासी सुरेश रैदास की पत्नी राजरानी 40 वर्ष और बेटी पूजा 18 वर्ष किसी को कुछ बताए बिना ही घर से निकलीं थीं उन्होंने बताया कि सुरेश खागा की एक दुकान में पल्लेदारी करता है। उसने बेटी पूजा की शादी तय कर दी थी। एसएचओ ने परिजनों के हवाले से बताया कि जिस युवक से पूजा की शादी तय हुई थी, उसका घर आना-जाना अधिक हो गया था। सुरेश इसका विरोध करता था। मां-बेटी को यह बात नागवार लग रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर मां-बेटी ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन के लिए भेज दिया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















